मसूरी – चंडालगढी में एक घर में आग लगी लाखों का नुकसान, प्रशासन ने सात हजार तात्कालिक सहायता मुहैया करवाई।

मसूरी : चंडालगढ़ी क्षेत्र में एक मकान में अचानक आग लगने से घर का रखा सारा सामान, कपड़े व नकदी जल गई। जिसकी सूचना मिलने पर फायर सर्विस मौके पर पहुंची व स्थानीय लोगों के सहयोग से आग पर काबू पाया। घटना की सूचना मिलने पर भाजपा मंडल अध्यक्ष मोहन पेटवाल मौके पर गये व एसडीएम को भी सूचना दी जिस पर प्रशासन की ओर से तत्कालीक सहायता के तहत सात हजार का चैक पीड़ित परिवार को दिया गया।


लाइब्रेरी क्षेत्र के चंडालगढ़ी में एक मकान में अपराहन के समय आग लग गई। जिससे घर के दो कमरे पूरी तरह जल गये व घर में रखा सारा सामान, कपड़े व नकदी जल गये। घर के लोगों ने किसी तरह अपनी जान बचाई। आग लगने की सूचना फायर विभाग को दी गई जिस पर उन्होंने स्थानीय लोगों की मदद से आग पर काबू पाया। घटना की सूचना मिलने पर भाजपा मंडल अध्यक्ष मोहन पेटवाल भी मौके पर पहुंचे व आग लगने से हुए नुकसान का जायजा लिया। उन्होंने तत्काल एसडीएम नरेश दुर्गापाल को घटना की जानकारी दी जिस पर वह भी मौके पर पहुंचे व पीड़ित परिवार को प्रशासन की ओर से तात्कालिक मदद के रूप में सात हजार का चैक दिया। इस संबंध में भाजपा मंडल अध्यक्ष मोहन पेटवाल ने बताया कि चंडालगढी निवासी उमेद पुत्र स्व. मोहन सिंह के घर पर अचानक अपराहन को आग लग गयी जिससे उनका भारी नुकसान हुआ है। उन्होंने बताया कि घटना की सूचना मंत्री गणेश जोशी को दी गई है लेकिन वह बाहर गये हैं लेकिन उन्होंने पीड़ित परिवार की हर संभव मदद का भरोसा दिलाया है। उन्होंने बताया कि नुकसान का आंकलन फायर विभाग कर रहा है वहीं पीडित परिवार को मुख्यमंत्री राहत कोष से मदद दिलायी जायेगी। वहीं एसडीएम नरेश दुर्गापाल ने बताया कि उन्होंने मौके पर जाकर निरीक्षण किया घर पूरी तहर जल चुका है कुछ नहीं बचा, बर्तन, कपड़े आदि सब जल चुका है। उन्होेने बताया कि यह गरीब परिवार है उनकी हर संभव सरकार, प्रशासन से मदद की जायेगी। वहीं जब तक घर नहीं बन जाता तब तक उन्हें निकट के एक स्कूल में रखने की व्यवस्था की गई है। उन्होंने बताया कि परिवार में पति पत्नी सहित दो बच्चे हैं।

इस मौके पर एसडीएम नरेश दुर्गापाल, भाजपा मंडल अध्यक्ष मोहन पेटवाल, पूर्व पालिकाध्यक्ष ओपी उनियाल, पालिका सभासद गीता कुमाई, जसबीर कौर, अरविंद सेमवाल, भरत कुमाई, मनोज रेंगवाल आदि भी मौके पर मौजूद रहे।

Spread the love

सोशल मीडिया वायरल