हरघर तिंरगा यात्रा 13 को युवा मोर्चा के नेतृत्व में निकाली जायेगी।

मसूरी : भारतीय जनता पार्टी मसूरी मंडल की बैठक में हर घर तिरंगा और तिरंगा शोभायात्रा को उत्साह से मनाने का आहवान किया गया व आम जनता के बीच भागीदारी कर राष्ट्रीयता भी भावना को जगाने के साथ ही देश के प्रति समर्पण का आहवान किया गया।
कुलड़ी स्थित एक रेस्टोरेट के सभागार में आयोजित बैठक में कार्यकर्ताओं का आहवान किया गया कि स्वतंत्रता दिवस के उपलक्ष में 13 से 13 तक  हर घर तिरंगा देकर लोगों को प्रोत्साहित करें। वही 13 अगस्त को भव्य तिरंगा शोभा यात्रा निकाली जायेगी जो टिहरी बस स्टैण्ड से लेकर गांधी चौक तक जायेगी। साथ ही शोभा यात्रा के दौरान लोगों को स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर अपने घरों में तिरंगा लगाने के लिए जागरूक किया जाएगा व नुक्कड़ के माध्यम से राष्ट्र प्रेम की भावना और हर घर तिरंगा उपलब्ध कराने के लिए कार्यकर्ताओं को घर-घर जाकर राष्ट्रीय ध्वज दिए जाएंगे, ताकि सभी लोग अपने-अपने घरों में स्वतंत्रता दिवस के दिन राष्ट्रीय अध्यक्ष फहरा सके।

इस मौके पर जिला मंत्री संकेत नौटियाल ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी द्वारा हर घर तिरंगा कार्यक्रम आयोजित किया जा रहा है और मसूरी मंडल द्वारा तिरंगा यात्रा का आयोजन किया जा रहा है जिसको लेकर आज रूपरेखा तैयार की गई है। जिसमें आम जन की सहभागिता दिखनी चाहिए। उन्होंने कहा कि हर विधानसभा में युवामोर्चा कार्यक्रम आयोजित करेगा लेकिन मसूरी में अलग रैली युवा मोर्चा के नेतृत्व में निकाली जायेगी व रैली में ऐसा प्रयास किया जाय कि लोग घर सेे बाहर आकर देखें।

वहीं भाजपा मसूरी मंडल अध्यक्ष राकेश रावत ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी अगस्त माह में एक पेड़ मां के नाम के तहत वृहद वृक्षारोपण कार्यक्रम आयोजित कर रही है साथ ही स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर मसूरी मंडल द्वारा विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए जाने हैं।

पूर्व भाजपा मसूरी मंडल अध्यक्ष मोहन पेटवाल ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आह्वान पर हर घर तिरंगा कार्यक्रम आयोजित किया जा रहा है उन्होंने सभी से अपील की कि राजनीति से ऊपर उठकर देश हित में सभी को अपने घरों में तिरंगा फहराने के लिए जागरूक किया जा रहा है जिसके लिए भारतीय जनता पार्टी द्वारा राष्ट्रीय ध्वज भी उपलब्ध कराया जा रहा है। इस मौके पर मसूरी विधानसभा प्रभारी रतन सिंह चौहान ने भी कार्यकर्ताओं का आहवान किया कि तिरंगायात्रा पूरे उत्साह व उल्लास के साथ निकाली जाय वहीं एक पेड मां के नाम पर जरूर लगाये। पूर्व पालिकाध्यक्ष ओपी उनियाल ने भी तिरंगा यात्रा व एक पेड मां के नाम कार्यक्रम को पूरे उत्साह व उल्लास से मनाने का आहवान किया।

इस अवसर पर उन्होंने मसूरी में पौधारोपण भी किया। कार्यक्रम में भाजपा महिला मोर्चा अध्यक्ष गीता कुमाई, राजेद्र रावत, सतीश ढौडियाल, युवा मोर्चा अध्यक्ष रवीद्र रावत, पुष्पा पडियार, अमित भटट, भाजपा मंडल उपाध्यक्ष अरविंद सेमवाल, कमला थपलियाल, नर्मदा नेगी, विजय बिंदवाल, राकेश ठाकुर, आर्यनदेव उनियाल सहित बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

सोशल मीडिया वायरल