मसूरी-चम्बा मार्ग NH707A मलबा आने से यातायात हेतु बंद।

मसूरी : मसूरी चम्बा मुख्य मार्ग NH707A पर भूस्खलन होने से मार्ग यातायात हेतु बंद हो गया है। जिससे सड़क के दोनों ओर वाहनों की लंबी कतार लगी हुई है।

उत्तराखंड में इन दिनों लगातार हो रही भारी बारिश के चलते जनजीवन अस्तव्यस्त हो गया है। कई जगह लैंडस्लाइड होने की वजह भारी नुकसान हुआ है। वहीं बारिश के चलते NH707A मसूरी चम्बा मुख्य मार्ग पर मसराना के समीप भारी भूस्खलन होने की वजह से मार्ग पर मलबा और बोल्डर आने की वजह से मार्ग यातायात हेतु बंद हो गया है व सड़क के दोनों ओर वाहनों की लंबी कतार लगी हुई है। वहीँ विभाग ने भी मौके के लिए जेसीबी मशीन को रवाना कर दिया है।

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

सोशल मीडिया वायरल