प्रधान संगठन अध्यक्ष बलवंत सिहं ने गांव का किया कायाकल्प, सरकारी योजनाओं से हुआ गांव का चहुमुखी विकास।

अरविन्द थपलियाल

उत्तरकाशी : विकासखडं नौगांव के प्रधान संगठन के अध्यक्ष पूर्व सैनिक बलवंत सिंह रावत ने अपनी ग्राम पंचायत में विकास की दृष्टी से कायाकल्प किया है। बलवंत सिहं वर्तमान में ग्राम पंचायत कोटि (बनाल) के ग्राम पंचायत प्रधान हैं और विकासखडं नौगांव के प्रधान संगठन के अध्यक्ष हैं।
बलवंत सिंह ने अब 40सरकारी योजनाओं को धरातल पर उतारा है जो अबतक का सबसे बडा़ आंकडा़ है। प्रधान संगठन अध्यक्ष बलवंत सिंह ने अपनी ग्राम पंचायत में जो स्वागत द्वार बनाया है वह अपने आप सुदंर प्रतित हो रहा है और गांव की सोभा बढा रहा है। इसी संदर्भ में चाहे पेयजल व्यवस्था हो चाहे सुरक्षात्मक कार्य हो यह सभी कार्य धरातल पर दिखाई दे रहे हैं।
प्रधान बलवंत सिंह ने दावा किया है कि उन्होने सभी वर्गों को सम्मान दृष्टी से सरकारी योजनाओं का लाभ दिया है। प्रधान बलवंत सिंह ने बताया कि वह पेशंन और अन्य लाभाकारी योजनाओं का स्वयं कार्य करतें हैं। ग्राम पंचायत में कुल सात वार्ड हैं और प्रत्येक वार्ड की जवाबदेही उस वार्ड के सदस्य की है ऐसा प्रधान बलवंत सिंह बतातें हैं। बलवंत सिंह ने बताया कि इससे पहले ग्राम पंचायत में विकास के नाम पर पत्थर भी नहीं लगा था जिससे ग्राम पंचायत अति पिछडी़ थी। विकासखडं नौगांव के प्रधान संगठन अध्यक्ष बलवंत सिंह ने बताया कि ग्राम पंचायत में जाबला और घुटाडी़ वार्ड भी हैं जिनका समुचित विकास हो रहा है।


ग्राम पंचायत में अबतक के तीन वर्ष के कार्यकाल में में 40योजनाओं का धरातल पर उतरना अपने आप में एक लंबी संख्या। विकासखडं नौगांव में अभी ऐसी भी ग्राम पंचायतें हैं जहां वर्षभर में एक आध कार्य मनरेगा के अंतर्गत होतें जो सरकारी योजनाओं की दृष्टी से पंचायतों को पीछे धकेलने वाले एक दौड़ है। अब बलवंत सिंह ने अपने ग्राम पंचायत को जिले की सबसे उत्कृष्ट ग्राम पंचायत बनाने का मन बनाकर आगे बढने की ठानी है।

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

सोशल मीडिया वायरल